logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: टिप्पर ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत


भंडारा: ग्रामीण अस्पताल से इलाज करा कर घर वापस आरहे एक बुजुर्ग को तेज रफ़्तार टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो है। मृतक की पहचान लहू लानुजी वैद्य उम्र 82 वर्ष निवासी बस्तरवारी वार्ड के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह 11 बजे हुई। हादसे के बाद टिप्पर चालक लेकर भाग गया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। वह गौतम नगर के रास्ते घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार टिप्पर क्रमांक MH 40 BG 0590 ने बुजुर्ग को कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

इस बीच लाखांदूर पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे पवनी आ रहे थे और उन्होंने मृतक को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पवनी पुलिस को बुलाया और कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने टिप्पर का पीछा कर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की।