logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कोई जनहानि नहीं


लाखनी: यहां सिंधी लाइन चौक इलाके में दोपहर करीब 1 बजे सामने से आ रही बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे बस का चालक साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. बस चालक की शिकायत पर लाखनी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.

यात्रियों को भंडारा से साकोली ले जा रही एक बस (नंबर एमएच40 एन 8985) लाखनी कस्बे के सिंधी लाइन स्टॉप पर यात्रियों को उतार रही थी. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक (सं. एमएच40 सीएम 2919) ने चालक की तरफ से बस को टक्कर मार दी. बस को 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. शहर में फ्लाईओवर की मरम्मत का काम चल रहा है. ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक दौड़ रहा है. 

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जगह- जगह जाम लगा दिया गया है. इसी बीच यात्रियों को उतार रही बस के पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में चालक साइड से टक्कर मार दी. बस का आगे का शीशा, साइड मिरर और अन्य हिस्सों का क्षतिग्रस्त होकर कुल 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.