logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

मुख्यमंत्री की सभा में काले कपड़े बैन! पुलिस ने महिलाओं से इकट्ठा कर एक कोने में रखे


भंडारा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पहली बार भंडारा जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। अपने इस दौरे के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर बड़ी तैयारी की गई है। हालांकि, इस दौरान एक विचित्र घटना भी सामने आई है। पुलिस कर्मी सभा में आई महिलाओं के काले कपड़े को इक्कट्ठा कर एक कोने में रखा जा रहा है।  इस घटना के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि, क्या मुख्यमंत्री को काले कपडे से एलर्जी हो गई है।

शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं ने शहर के खाट रोड पर मुख्यमंत्री की जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए जिले के कोने कोने से नागरिकों और कार्यकर्ताओं को जमा किया गया है। पार्टी के नेता कर और बसों के माध्यम से लोगों को जमा कर रहे हैं। वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कई महिलाओं ने बताया कि, उन्हें 200 रुपये देकर बुलाया गया है।

पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला पुलिस बहुत सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री को किसी ने काले कपडे दिखये या विरोध किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस महिलाओं के काले कपडे जमा कर रही है।