logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

शराब के नशे में जीजा करता था बहन से मारपीट, साले ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट 


पवनी: जीजा शराब पीकर लगातार बहन के साथ मारपीट करता था। बहन के साथ होरही प्रताड़ना को भाई सह नहीं पाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को गोसीखुर्द के बैक वॉटर एरिया में एक पुल के नीचे फेंक दिया। भंडारा जिले के अड्याल थाना अंतर्गत यह मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी साले सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 मृतक का नाम मंगेश प्रेमलाल गोधई (35, निवास पलासगांव, तहसील सकोली) है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को शराब की लत थी। वह लगातार शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद करता और उसकी पिटाई करता। इस बात की जानकारी पत्नी ने अपने परिजनों को दी। लगातर समझने के बाद भी भी जब वह नहीं समझा तो आरोपी भोसटकाली निवासी साले केवलदास ऊके (30) ने अपने अन्य साथियों खोकरला निवासी प्रमोद नामदेव साकोरे (35), शिंगोरी निवासी जितेंद्र मोतीराम अंबाडे (35), मानेगांव निवासी सुरेंद्र प्रभाकर आगरे (32) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 

बुधवार को आरोपी अपने दोस्तों के साथ जीजा से मिलने पहुंचा। आरोपियों ने जीजा की गला दबाकर पहले हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर गोसीखुर्द के बैक वाटर एरिया में एक पुल के नीचे फेंक दिया। सुबह राहगीरों ने शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसी के साथ पुलिस ने मामले की भी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही देर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई दो पहिया को भी जब्त कर लिया।