logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

निवेश के नाम पर ठगी तीन के ख़िलाफ़ मामला दर्ज


भंडारा:जिले के तुमसर शहर में पैसा दोगुना करने के नाम पर करीब 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामले में शिकायतकर्ता दुर्गेश कनोजे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुंजनलाल भोंडेकर (30), मृणाली शहारे (25) और ओमप्रकाश रमेश गायधने (33) के खिलाफ तुमसर थाने में मामला दर्ज किया गया है.इस मामले के शिकायतकर्ता ने ट्रेड इन्फिनिटी मल्टी सर्विसेज कंपनी में 38 लाख 77 हजार 60 रुपये का निवेश किया गया था. निवेशक को आरोपियों ने निश्चित अवधि में निवेश की रक़म दोगुनी होने का लालच दिया गया था.अवधि समाप्त होने के बाद जब निवेशक दुर्गेश कनोजे ने अपने रुपये वापस मांगे तो तीनों आरोपितों ने देने से मना कर दिया। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होते ही कनोजे ने तुमसर थाने में आरोपी कुंजनलाल भोंडेकर, मृणाली शहारे और ओमप्रकाश रमेश गायधने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।