logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

मुख्यमंत्री शिंदे ने 200 करोड़ की योजनाओं का किया भूमिपूजन, बोले- भंडारा तक आएगा समृद्धि महामार्ग


भंडारा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक दिन के दौरे पर पहुंचे थे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ की विविध परियोजाओं का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि, "बेमौसम बारिश और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को अब तक 60 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। साथ ही धान किसानों को बोनस मिले इसके लिए एक उप समिति का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, गोसीखुर्द महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत करीब ढाई लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी और इसे 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, उन्होंने इस मौके पर कहा कि सरकार उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने समृद्धि महामार्ग को भंडारा तक लाने का ऐलान किया।

विपक्षी दलों पर हमला हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे विधायकों पर 50 खोखा लेने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन हम 50 खोखा नहीं ले रहे हैं, बल्कि विकास के लिए 200  खोखा दे रहे हैं यानी विकास के लिए 200 करोड़।

शिंदे ने कहा, "विपक्ष के पास कोई तर्क नहीं है कि सरकार गिर जाएगी। वह बीएस इस काम में लगे हुए हैं कि, कैसे अपने विधायकों को रोका जाए।हमारे पास 170 विधायक हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि हर दिन नए विधायक और सांसद हमसे जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं।