logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले का बड़ा दावा, कहा- केंद्रीय मंत्री की बेटी के होटल में बेंचा जा रहा बीफ 


भंडारा: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार के एक मंत्री की बेटी के गोवा में स्थित रेस्टोरेंट में बीफ परोसा जा रहा है। सोमवार को अपने गृह जिले भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह दावा किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, गौ हत्या के नाम पर विरोध करने वाली भाजपा की कलाई खुल गई है। 

पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में जिला नियोजन की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस नेता ने किसी का नाम नहीं लिया। 

ज्ञात हो कि, पिछले दोनों कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर बिना इजाजत बार चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों को लेकर ईरानी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मामला याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों नेताओं को ईरानी और उनकी बेटी से माफ़ी मांगने का आदेश दिया था। इसी के साथ अदला ने कहा था कि, दोनों नेताओं ने केवल बदनाम करने के लिए यह आरोप लगाया था। 

चीता लाकर देश में तमाशा किया जा रहा

चीता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला। पटोले ने कहा, "लम्पी बीमारी के मामले नाइजीरिया देश में ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी देश से चिता को भारत लेकर आए। पटोले ने आरोप लगाया कि जब देश में बहुत गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, सीमावाद है तो चिताएं लाकर तमाशा कर काम किया जा रहा है।