logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: स्कूल भवन पर गिरी बिजली, इमारत ढही


भंडारा: भंडारा जिले के लाखांदूर तालुका के पिंपलगांव में छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा ज्ञान अर्जन पाठ में लगे थे तभी स्कूल भवन की छत पर बिजली गिर गई. बिजली गिरने की यह घटना पिंपलगांव स्थित राधेय विद्यालय में हुई. विद्यालय भवन की छत पर बिजली गिरी जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इमारत ढहने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि इसकी चपेट में कोई जीव होता तो उसके प्राण निकलना निश्चित था. गनीमत है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. 

राधेय विद्यालय लाखांदूर तालुका के पिंपलगांव को में स्थित है. इस स्कूल में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक की शिक्षा दी जाती है. इस स्कूल में करीब 252 छात्र पढ़ते हैं. स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए कुल 9 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है.

घटना के समय स्कूल में 230 छात्र और शिक्षक स्कूल में उपस्थित थे. अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगी. स्कूल भवन की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से भवन का एक हिस्सा ढह गया. सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.