logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा जिले में तेंदुए की दहशत,लगातार पालतू जानवरों का कर रहा शिकार


भंडारा: भंडारा जिले के मानेगाव बाजार, झबाडा इलाके में इन दिनों तेंदुए की दहशत व्याप्त है.तेंदुआ लगातार ग्रामीणों के घरों में बांधे हुए जानवरों को मार रहा है.तेंदुए ने गाय,कुत्तों और मुर्गियों का शिकार किया है जिस वजह से नागरिक न केवल अपने जानवरों को लेकर परेशान है बल्कि डर से साये में जीने को मजबूर है.ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है की जल्द से जल्द तेंदुए को गिरफ़्तार किया जाये। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग द्वारा गांव में कई जगहों पर ट्रेप कैमरे और जाल लगाए गए है.
मानेगाव बाजार, झबाडा भंडारा जिले से 10 किलोमीटर के अंतर पर है.यहाँ बीते पांच दिनों से कोई जंगली जानवर पालतू जानवरों का शिकार कर रहा है.ग्रामीण दहशत में है.कयास लगाए जा रहे है की रात के समय परिसर में तेंदुआ विचरण कर रहा है.. ग्रामीणों को डर है की फ़िलहाल तो तेंदुआ जानवरों का ही शिकार कर रहा है लेकिन कही इंसानों का भी शिकार न करने लगे.