logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी ट्रक पकडा, 22 जानवरों को कराया गया मुक्त


लाखनी: राष्ट्रीय महामार्ग पर अवैध रूप से गोवंश तस्करी कर रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ कर 22 काले रंग के जानवरों को जीवनदान दिया है. यह जानवर कसाई खाना ले जाया जा रहा था. इन दिनों बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय महामार्ग पर से गोवंश तस्करी किए जाने से पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ गोवंश तस्करों पर नकेल कस रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित मेमन हॉल के सामने पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक एमएच 20 ईएल 3128 की तलाशी ली. जिसमें क्रूरता से 22 काले रंग के जानवरों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था. जिन्हें जब्त कर गौशाला में भेजा गया. 

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी ओमनगर मनकापूर नागपूर निवासी जगदीश भीमराव लिंगायत (35), संजय नगर बनत जिला शामली राज्य उत्तर प्रदेश निवासी बबलू अनीश कुरैशी (32) यामीन इनाम कुरैशी (42) दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 जानवर व ट्रक सहित कुल 20,94,000 लाख रु. का मुद्देमाल जप्त किया है. यह कार्रवाई थानेदार मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने की.