logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: आयुध निर्माण कंपनी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजन कर रहे आंदोलन, कंपनी के जीएम को निलंबित करने की मांग


भंडारा: भंडारा जिले के जवाहर नगर में आयुध निर्माण कंपनी में हुए विस्फोट में 8 लोगों की जान चली गई और 5 लोग घायल हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, आज शनिवार को मृतकों के परिजन ने कंपनी के सामने धरना शुरू किया है और विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.

परिजनों की मांग है कि कंपनी के जीएम के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाए और केंद्र व राज्य सरकार तुरंत आर्थिक सहायता की घोषणा कर मृतकों के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी भी दी जाए.

इन मांग को लेकर मृतकों के परिजन आंदोलन कर रहे हैं. वहीं, विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने भी धरनास्थल पर जाकर मांग कर रहे परिजनों का समर्थन किया है. उन्होंने मांग की है कि जीएम के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया और उसे निलंबित किया जाए. 

देखें वीडियो: