logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

गोवंश की तश्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 मवेशियों समेत 5.74 लाख का माल बरामद


लाखनी: राष्ट्रीय महामार्ग से हो रही गोवंश की तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग प्रयासरत है किंतु गोवंश तश्कर नई- नई तकनीक अपनाकर जिले के राष्ट्रीय महामार्ग तथा अंतर्गत मार्गों से पिकअप वाहन तथा ट्रक से बड़े पैमाने गोवंश तस्करी कर रहे हैं. बड़े ट्रक पर कार्रवाई करने में पुलिस को सफलता मिल जाती है किंतु पिकअप वाहन से हो रही गोवंश तश्करी पर प्रतिबंध लगाना पुलिस के सामने चुनौती बनते जा रहा है. 

लाखनी पुलिस ने 18 मवेशियों के पैरों में रस्सी बांधकर बेरहम तरीके से ट्रक से ढुलाई कर सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात दो बजे कत्लखाने ले जाया जा रहे ट्रक पर कार्रवाई की है. लाखनी पुलिस ने 18 मवेशी समेत कुल 5 लाख 74 हजार रुपए का माल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम गोंदिया के चंगेरा निवासी इरशाद निसार खान (32) और अजहर कलाम बेग (25) हैं.

ट्रक क्रमांक एमएच 35 एजे-1677 के माध्यम से बूचड़खाने में जानवर ले जाने की गुप्त जानकारी पर पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे, पुलिस हवालदार भालेराव, ढोक, अरकासे, पुलिस सिपाई बडवाइक को मिली थी. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम  आवरब्रिज पर जाल बिछाकर इंतजार कर रहे थे. तड़के करीब 2.00 बजे के दौरान साकोली से भंडारा की ओर ट्रक क्रमांक एमएच 35 एजे 1677 तेज गति से जाते दिखाई देने पर ट्रक चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया.

लेकिन चालक ने पुलिस के इशारे की ओर अनदेखी करके तेज गति से वाहन निकाल लिया. इसलिए ट्रक का पीछा करके सिंधी लाइन चौक उड़ान पुल पर ट्रक को रुकवाकर ट्रक का तिरपाल खोली गई. इस दौरान बडी क्रुरता से  सभी मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें एक के ऊपर एक सुलाकर ढोया जा रहा है. चालक से पूछताछ करने पर इन मवेशियों को नागपुर के बूचड़खाने में ले जाने की बात कबूल की. 18 मवेशी कीमत जिनकी कीमत 74 हजार रुपए और ट्रक की कीमत 5 लाख रुपए समेत कुल 5 लाख 74 हजार रुपए का गौशाला में भेजा गया है.

पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे की शिकायत पर अपराध क्रमांक 38/2023 के तहत अपराध दर्ज किया गया.इस मामले में धारा 34 भादंवि, महाराष्ट्र जानवर संरक्षण अधिनियम 2005 (दुरूस्ती कानून 2015) के साथ ही धारा 5 (अ) (ब), 9 (अ), जानवर को प्रताड़ित करने प्रतिबंध करने संबंध अधिनियम 1960 के धारा 11 (1) (ड), महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 19 और मोटरवाहन कानून सह धारा 184, 139 / 177, 239, 231 (1) / 177 के तहत चंगेरा निवासी इरशाद निसार खान (32) व अजहर कलाम बेग (25) पर अपराध दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है. सहायक फौजदार देवीदास बागडे जांच कर रहे है. जब्त किए गए मवेशियों को पालन पोषण के लिए बरडकिन्ही की गौशाला में भेजा गया है.