logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

उद्धव ने पंजे में मशाल थाम ली अब तो किसी भी तरह नहीं जीत सकते -बावनकुले


भंडारा-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना( ठाकरे) को मिले चुनाव चिन्ह पर टिप्पणी करते हुये कहां है की अब वो कभी चुनाव नहीं जीत सकते। भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहां अब उद्धव ठाकरे ने हाँथ के पंजे में मशाल पकड़ लिया है इसलिए वह चुनाव नहीं जीत सकते। बावनकुले ने यह प्रतिक्रिया चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ उद्धव ठाकरे द्वारा अदलात में की गयी याचिका को लेकर दी है.बावनकुले के मुताबिक चुनाव आयोग स्वायत्त संस्था है.जिसे कोई प्रभावित नहीं कर सकता। उद्धव ठाकरे को मिला चुनाव चिन्ह यानि मशाल में मौजूद पंजा कांग्रेस का है.इसलिए अब यह मशाल जलेगी ही नहीं। सीएम पद हासिल करने के लिए ठाकरे ने अपनी ही पार्टी का नुकसान किया। ठाकरे और शिंदे गुट का विवाद दो गुटों का विवाद है हम शिंदे के साथ है.

बावनकुले ने सामना अख़बार के माध्यम से ठाकरे पर आग उगलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा की बालासाहेब देवरस का शिंदे गुट के नाम से क्या लेना देना ? इसलिए सामना के माध्यम से जो बातें कही गयी है वह सरासर गलत है.अगर ठाकरे अपने सांसदों,विधायकों से मिलते-जुलते रहते तो यह नौबत ही नहीं आती.बालासाहेब का नाम लेकर मर्द मराठा एकनाथ शिंदे पार्टी से बाहर निकल गए.राष्ट्रवादी-कांग्रेस से युति कर ठाकरे ने अपने ही विधायकों को मुश्किल में डालने का काम किया।