logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

उधारी लेकर मोबाइल खरीदने वाले युवक ने की आत्महत्या


भंडारा: मोबाइल खरीदने के लिए एक युवक ने उधार से पैसे लिए थे.युवक को जिन्होंने पैसे दिए थे वह उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे.इसी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली.घटना भंडारा जिले की पवनी तहसील की है.जहां चिचाल गांव निवासी अज्वील दिलीप काटेखाये नामक युवक ने मौत को गले लगाने का निर्णय ले लिया। इस मामले में युवक के पिता की शिकायत पर पांच आरोपियों के ख़िलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.अज्वील ने मोबाइल खरीदने के लिए कोंढा गांव में रहने वाले 17 वर्षीय युवक से मोबाइल ख़रीदने के लिए 10 हजार 500 रूपए उधार लिए थे.उधार के पैसे लौटाने के लिए धीरज माकडे,निखील चंद्रशेखर घोलके, रजत हंसराज घोलके और पारस नरेंद्र बिलवणे यह पांच युवक उस पर दबाव बना रहे थे.अज्वील ने उधार के पैसों के लिए अपने पिता की बाइक गिरवीं रखीं हुई थी.बावजूद इसके युवक उसे पैसे के लिए परेशान कर रहे थे.इसी के चलते अज्वील ने गोसे बांध के छोटे पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली.