logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अंबाबरवा अभयारण्य में प्राणी गणना, दो बाघों सहित 331 वन्य जीव


बुलढाणा: बुद्ध पूर्णिमा की रात बुलढाणा जिले के अंबाबारवा अभयारण्य में जंगली जानवरों की गिनती की गई। इस मौके पर अंबाबारवा जंगल में  बाघ समेत अन्य प्राणियों के देखे जाने पर वन्यजीव प्रेमी काफी खुश है।  

बुद्ध पूर्णिमा की रात वन्यजीव प्रेमियों और अधिकारियों, कर्मचारियों ने चंद्रमा की रोशनी में अभयारण्य में 2 बाघों सहित 331 वन्य जीवों को रिकॉर्ड किया। मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प के तहत सोनाला वन रेंज कार्यालय के अंतर्गत अंबाबारवा अभयारण्य में बुद्धपूर्णिमा की रात  प्रकृति अनुभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत चांद की रोशनी में जंगली जानवरों की गिनती की जाती थी।  

अंबाबारवा अभयारण्य में कुल 5 सर्किल हैं और 11 बीटों के माध्यम से जानवरों की गिनती की गई है। इसमें 331 अलग-अलग तरह के जंगली जानवर नजर आए।  वनकर्मियों के मार्गदर्शन में वन्यजीव प्रेमियों ने रातभर जंगल में रहकर प्राणियों की गणना की।