logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पेट्रोल के लिए खूनी हंगामा, तलवार-कोयता लेकर पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में पेट्रोल-डीजल की भीषण किल्लत अब कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। खामगांव-अकोला रोड स्थित पिंपरी गांव के पास के. के. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से कुछ लोगों ने तलवार और कोयता लेकर जमकर हंगामा किया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हथियार लहराते और कर्मचारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिले में जारी ईंधन संकट के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान कुछ ग्राहक अपने साथ लाए कैन में पेट्रोल भरवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासनिक नियमों और ईंधन की कमी के चलते पंप कर्मचारियों ने कैन में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया।

बस इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक आक्रामक हो गए और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तलवार और कोयता जैसे घातक हथियार निकाल लिए और पेट्रोल पंप पर दहशत फैलानी शुरू कर दी। आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाया और जमकर उत्पात मचाया, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में जुट गई है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल बुलढाणा जिले में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी के कारण कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे दिखाई दे रहे हैं। किसान डीजल के लिए परेशान हैं, जबकि आम वाहन चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। ईंधन संकट के चलते बढ़ते तनाव और हिंसक घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।