logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दिल दहलाने वाली वारदात! पत्नी के मायके जाने को लेकर पिता से हुआ विवाद, व्यक्ति ने 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी की खुदकुशी


बुलढाणा: बुलढाणा जिले (Buldhana District) से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां जळगाव जामोद तहसील (Jalgaon-Jamod Tahsil) में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने ही चार मासूम बच्चों को कुएं में धकेल दिया और बाद में खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

पारिवारिक कलह बनी काल?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान विजय मुसा किराडिया के रूप में हुई है, जो भाले अंजनगांव का रहने वाला था। विजय का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रविवार को उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। सोमवार सुबह विजय घर का काम खुद ही कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता ने उससे पूछ लिया, "तुम खुद काम क्यों कर रहे हो? तुम्हारी पत्नी कहां गई है?" बस इसी बात पर विजय का अपने पिता से भी विवाद हो गया। गुस्से और तनाव में आकर विजय ने एक ऐसा आत्मघाती कदम उठाया जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

कुएं में तैरती मिलीं 5 लाशें

पिता से हुए विवाद के बाद विजय अपने चारों बच्चों को लेकर राजुरा बांध (डैम) इलाके की तरफ गया। वहां उसने एक-एक कर अपने चारों बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी मौत के गले लगा लिया। मृतकों में विजय के अलावा उसके बच्चे प्रित किराडिया, प्राची किराडिया, पूर्वी किराडिया, पियूष किराडिया शामिल हैं।

गांव में पसरा मातम 
स्थानीय नागरिकों ने जब कुएं में पांच शवों को तैरते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जळगाव जामोद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जळगाव जामोद ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है। एक ही परिवार के 5 लोगों की इस तरह मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।