logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा: शराब के विवाद में पिता की हत्या, खेत में लाश जलाकर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट


बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 21 साल के कलयुगी बेटे ने शराब के विवाद में अपने ही जन्मदाता पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शातिर आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए पिता की लाश को खेत में ले जाकर जला दिया और खुद थाने पहुंचकर उनके लापता होने का नाटक भी रचा।

शराब के विवाद में खूनी खेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान समाधान घायवट (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी बेटे का नाम अनिकेत समाधान घायवट (21 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि घर में शराब पीने और उससे जुड़े विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर अनिकेत ने अपने ही पिता की जान ले ली।

सबूत मिटाने के लिए शव को फूंका
हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घबराया नहीं, बल्कि उसने शातिर दिमाग से सबूत मिटाने की साजिश रची। अनिकेत ने पिता के शव को चुपचाप एक खेत में पहुंचाया और वहां रखी सूखी लकड़ियों के ढेर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद उसने लकड़ियों में आग लगा दी ताकि शव पूरी तरह जलकर खाक हो जाए और कोई सबूत न बचे।

खुद थाने जाकर लिखवाई 'गुमशुदगी' की रिपोर्ट
अपने पिता की हत्या करने और शव को जलाने के बाद आरोपी अनिकेत सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच गया। खुद को बेकसूर दिखाने के लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता पिछले 2 दिनों से अचानक लापता हैं और घर नहीं लौटे हैं।

ऐसे खुला हत्या का राज
पुलिस ने जब इस गुमशुदगी के मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू की, तो उन्हें शिकायतकर्ता (बेटे) के बयानों और हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने जब अनिकेत को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं टिक सका। उसने टूटकर अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसी ने अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिकेत घायवट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।