logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चिखली में नागपुर और अकोला ATS का संयुक्त ऑपरेशन, अंत्रीकोली में हथियारों की बड़ी खेप जब्त


बुलढाणा: चिखली तहसील में नागपुर एटीएस और अकोला एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा हथियारों का जखीरा जब्त किया है। अंत्रीकोली इलाके में की गई इस कार्रवाई में दो देसी पिस्तौल, चार मैगज़ीन, कुल 92 जिंदा कारतूस, चाकू और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है, तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई की जानकारी बुलढाणा पुलिस प्रशासन को नहीं थी, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

एटीएस नागपुर और अकोला को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई। चिखली के अंत्रीकोळी गावखेडा इलाके में संदिग्ध आरोपियों पर जाल बिछाया गया। इस कार्रवाई में शुभम सागर पवार, निवासी वर्धा, और रोहित शिंदे को हिरासत में लिया गया। एक आरोपी को रात में हिरासत में लेने के बाद, सुबह दो और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, चार मैगज़ीन, 92 जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया। इस हथियारों के जखीरे का इस्तेमाल आखिर किस उद्देश्य से होना था? आरोपियों के और किन लोगों से संबंध हैं? इसकी जांच अब एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

इसी बीच, नागपुर और अकोला एटीएस के सीधे बुलढाणा जिले में आकर कार्रवाई करने से स्थानीय पुलिस की खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले को लेकर जिले में जोरदार चर्चा शुरू है। रायपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। बुलढाणा जिले के इस बड़े हथियारों के जखीरे के मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।