logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: इंसानियत हुई शर्मसार, ट्रक ड्राइवर को ने घायल को जंगल में फेंका; युवक की हुई मौत


बुलढाणा: जिले के जलगांव-जामोद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां घायल व्यक्ति को एक ट्रक ड्राइवर अस्पताल छोड़ने के बहाने अपने साथ लेकर गया और जंगल में छोड़कर भाग गया। समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण घायल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक योगेश महाजन को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय मन्साराम छत्तरसिंग वासकले के रूप में हुई है। युवक दो दिन पहले शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंगारा गया था। वापस लौटे समय ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसी के ट्रक में बिठाकर अस्पताल छोड़ने को कहा। 

आरोपी ट्रक चालक योगेश महाजन ने घायल युवक को ट्रक में बिठाया और कुछ दूर जाकर जंगल में छोड़कर भाग गया। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ युवक के घर नहीं आने पर घर वालों ने उसकी पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

घटना के दो दिन बाद पुलिस को जंगल में युवक की लाश मिली। जिसके बाद पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अगर आरोपी ने युवक को जंगल में छोड़ने के बजाय अस्पताल ले जाता तो जान बचाई जा सकती थी। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।