logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अंबाबारवा अभयारण्य में जंगली जानवरों की हुई गिनती, वन्यजीव प्रेमीयों में दिखा उत्साह


बुलढाणा: बुद्ध पूर्णिमा की रात बुलढाणा जिले के अंबाबारवा अभयारण्य में जंगली जानवरों की गिनती की गई। इस मौके पर अंबाबारवा जंगल में  बाघ समेत अन्य प्राणियों के देखे जाने पर वन्यजीव प्रेमी काफी खुश है।  

ज्ञानगंगा अभयारण्य में  लगभग चालीस प्राकृतिक और कृत्रिम जल निकायों के पास बने मचान पर  पर्यावरण प्रेमी रात भर रुककर प्राणी गणना किये।  इस साल की  प्राणी गणना में शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों की संख्या बढ़ी है।  20 तेंदुए, 33 भालू, 300 जंगली सूअर,  25 सियाल, ढाई सौ मोर, लगभग साढ़े तीन सौ नीलगाय, तीन सौ भेड़ें, तीन सौ बंदर, चार सांभर, खरगोश, लोमड़ी, भेड़िये, जंगली बिल्लियाँ  आदि नजर आया हैं। इस साल गुरुड और शिकरा जैसे पक्षी भी देखे गए हैं.

बुद्ध पूर्णिमा की चांदनी में 23 मई की रात्रि में  चंद्रमा की रोशनी में ज्ञान गंगा अभयारण्य में प्रकृति का अनुभव किया गया। इस अवसर पर वन्यजीव विभाग द्वारा जंगली जानवरों की गिनती की गई। प्रकृति का अनुभव करते हुए, ज्ञानगंगा अभयारण्य, बुलढाणा और खामगांव के दो वन क्षेत्रों में 14 मचान से 603 जंगली जानवरों को देखा गया है। इसमें विशेष रूप से 20 तेंदुए और 33 भालू और अन्य जंगली जानवर शामिल हैं। इस समय एक प्रकृति प्रेमी के साथ वन्य जीव विभाग का एक कर्मचारी भी था। वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी करके जानवरों को रिकॉर्ड किया गया।