logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में गिरे बिजली के तार छूने से हुआ हादसा


बुलढाणा: खेत में लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से पिता और पुत्र की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना बुलढाणा जिले के मुरादपुर इलाके में हुई।  घर के दो सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के मेरा बुद्रुक गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामेश्वर पडघान और उनका 22 साल का बेटा वैभव  मुरादपुर  के पास एक खेत में काम कर रहे थे, उनके खेत के ऊपर से बिजली का हाई टेंशन वायर गुजरता है। जब वो दोनों काम कर रहे थे तभी खेत में लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।  

बाद में अन्य किसानों की नजर उन पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू की। इस  घटना से इलाके में शोक की लहर है।