logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आम नागरिकों को फिर झटका, तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में की 90 पैसे की बढ़ोतरी


नागपुर: दुनिया भर में गहराते युद्ध के बादलों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मचे हाहाकार का सीधा असर अब भारतीय आम उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर जारी भीषण युद्ध (War) के चलते कच्चे तेल की सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है, जिसका नतीजा यह है कि तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से 90 पैसे प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है।

एक हफ्ते में दूसरी बार लगी 'महंगाई की आग'

देश में ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। गौर करने वाली बात यह है कि यह एक सप्ताह के भीतर जनता को लगा दूसरा सबसे बड़ा झटका है। इससे पहले बीते 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में एक साथ 3 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी। उस झटके के घाव अभी सुखे भी नहीं थे कि आज फिर 90 पैसे दाम बढ़ाकर जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है।