logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, देखने लोगों की लगी भीड़


चंद्रपुर: मुल शहर के कर्मवीर कॉलेज के खेल मैदान में सुबह एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा देखा गया। जैसे ही लोग इकट्ठा हुए, तेंदुआ वहां से हटकर जंगल में भाग गया। मूल नगर चंद्रपुर-गढ़चिरौली मार्ग पर ताड़ोबा बफर जोन के जंगल से सटा हुआ है। मूल नगर से गोंदिया तक रेलवे लाइन है। मूल नगर का सबसे बड़ा कर्मवीर कॉलेज इसी रेलवे लाइन के बगल में स्थित है।

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब पूरे जिले में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे, उसी दौरान इस कॉलेज में एक पेड़ पर लोगों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ पेड़ पर आराम कर रहा था।

जैसे ही लोगों ने तेंदुए को देखा, वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोग तेंदुए को देखने के लिए वहां इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक तेंदुआ पेड़ पर ही रहा। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने मौके पर आकर मुआयना किया। इस बीच तेंदुआ कुछ ही देर में लोगों की नजरों से ओझल होकर जंगल में चला गया।