logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: डॉक्टरों का प्रदर्शन, निजी अस्पताल रहे बंद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित


चंद्रपुर: महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) की पंजीकरण व्यवस्था में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सकों को शामिल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को चंद्रपुर शहर के एमबीबीएस डॉक्टर सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के कई निजी अस्पताल और क्लीनिक बंद रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।

शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों के एमबीबीएस डॉक्टरों ने अपने अस्पताल बंद रखकर विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल की पंजीकरण प्रणाली में आयुर्वेद और होम्योपैथी डॉक्टरों को शामिल करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।

डॉक्टरों का कहना है कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्षों की कठिन ट्रेनिंग, परीक्षा और आवश्यक पात्रता हासिल करने के बाद ही महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण मिलता है। ऐसे में अन्य चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टरों को उसी पंजीकरण व्यवस्था में शामिल करना चिकित्सा पेशे के मानकों और मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदर्शन के माध्यम से डॉक्टरों ने राज्य सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। आंदोलन के कारण शहर के कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।