logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेंदुए के हमले में किसान की मौत


राजुरा: जिले में जंगली जानवरों द्वारा किसानों और आम लोगों पर हमला करने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को फिर जिले के राजुरा तहसील में फिर एक  घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने किसान पर हमला कर मौत के घाट उत्तर दिया। यह घटना शाम पांच बजे आनंदगुड़ा (लक्कड़कोट) गांव में हुई। 

मृतक किसान का नाम जांगू मारू कुर्सांगे (58) है। पिछले एक महीने में तहसील के अंदर दूसरी घटना है जब तेंदुए के हमले में मौत हुई है। पिछले महीने छह नवंबर को तुम्मागुड़ा (सुबई) में एक किसान को तेंदुए ने मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण म मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, इस दौरान अधिकारीयों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।