logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पूर्व विधानसभा उपसभापति मोरेश्वर टेमुर्डे का हार्ट अटैक से निधन


चंद्रपुर: विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट मोरेश्वर टेमुर्डे का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 81 साल के थे। जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो वह आपने वरोरा स्थित निवास पर मौजूद थे। 

कभी किसान नेता शरद जोशी के किसान संघ से वरोरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो चुनाव जीतने वाले टेमुर्डे राकांपा बनते ही शरद पवार के नेतृत्व में राकांपा में शामिल हो गए। तभी से वह एनसीपी कांग्रेस में सक्रिय थे। वह शरद पवार के करीबी थे। 

धानोरकर की उम्मीदवारी का किया था विरोध 

2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना से कांग्रेस में शामिल हुए बालू धानोरकर को उम्मीदवारी कर वह चर्चा में आए थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर धानोरकर को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग की थी। 

परिवार ने शरीर किया दान 

टेमुर्डे के निधन के बाद उनके परिवार ने शरीर को जिला अस्पताल को दान कर दिया है। ज्ञात हो कि,  टेमुर्डे ने इच्छा जताई थी कि, जब उनकी मृत्यु हो तो उनके शरीर को अस्पताल में दान कर दिया जाए।