logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चार लोगों को घायल करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा


चंद्रपुर: चार लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को कामयाबी मिली है। शनिवार सुबह पांच बजे वन विभाग के अधिकारीयों ने तेंदुए को पकड़ा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान चलाया था।

पिछले एक पखवाड़े से यह तेंदुआ पाइपरबोडी - आयुध निर्माणी क्षेत्र में घूम रहा था। यह तेंदुआ अब तक चार से पांच लोगों को घायल कर चुका है। इसके साथ ही क्षेत्र के बकरे व पशु मारे गए। इस क्षेत्र के नागरिकों ने वन विभाग से तेंदुए को कैद करने की मांग की थी। लिहाजा वन विभाग की ओर से तेंदुए को कैद करने के प्रयास पिछले दस दिनों से प्रयास शुरू था।

इलाके में पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। लेकिन कुछ करने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ रहा था। तेंदुए को फंसाने के लिए एक बकरी को भी पिंजरे में रखा गया था। इस तरह वन विभाग शनिवार की सुबह करीब पांच बजे तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफल रहा।