logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बिजली के तार में फंसकर बाघ की मौत, शिकार किये जाने की चर्चा हुई तेज


चंद्रपुर: पोंभुर्णा वन परिक्षेत्र के मूल तहसील के नंदगांव के एक खेत में वयस्क बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला है। बाघ का शव मिलते ही से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बिजली के तार से चिपकने के कारण बाघ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह 11 बजे यह घटना सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ लोग खेत परकाम करने के लिए जा रहे थे। तभी  पुनाजी नागमकर के खेत में मौजूद झाड़ियों बाघ का शव दिखाई दिया। यह देखते ही तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि बाघ का शव खेत में झाड़ियों के पीछे छुपाया गया था। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि, कही जानबूझकर तो बाघ को मारा नहीं गया है। वन विभाग ने मौत का असली कारण पता लगाने के लिए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले में बढ़ी अवैध शिकार की घटनाएं

जिले में जैसे-जैसे बाघों की संख्या बढ़ रही है, वैसे वैसे अवैध शिकार भी बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ महीनो में करंट से कई बाघों की मौत का मामला सामने आचुका है। वहीं कई शिकारियों को भी बिजली के  साथ शिकार करते हुए पकड़ा है। वन विभाग द्वारा लगातार सिपर अंकुश लगाने का प्रयास कर ही है, लेकिन इसके बावजूद यह होता नहीं दिख रहा है।