logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सप्ताह भर बाद भी हिट एंड रन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर


चंद्रपुर: चिमूर तहसील के भिसी निवासी किशोर उमरेड चिमूर महामार्ग पर 8 अक्टूबर को कसरत करने गया था. इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप भिसी निवासी ओम विलास लोहकरे (१६) को टक्कर मार फरार हो गया. पिकअर के कुछ तस्वीरें रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. किंतु आज सप्ताह भर बाद भी फरार वाहन चालक पुलिस गिरफ्त से बाहर होने का आरोप परिजनों ने लगाया है.

पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली. किंतु पुलिस ने इसके आगे आरोपी की तलाश के लिए कुछ भी नहीं किया ऐसा आरोप मृतक के परिजनों ने किया है. दुर्घटना के बाद वाहन चालक बोलेरो पिकअप के साथ फरार हो गया. यह वाहन पेट्रोल पंप, पिसे वाईन शाप, बावणकर और कुंभारे के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है. किंतु कैमरे में वाहन साफ न दिखाई देने से पुलिस वाहन को तलाशने में असफल है.

मृतक की मां सात रिना लोहकरे ने कहा कि, दिनों से अधिक समय बीत गया है मेरे पुत्र को उडाने वाले पिकअप का आज तक पता नहीं लग सकता है. उसके तलाशने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल  उठ रहे है. इस मामले को दबाने की संभावना है.