logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में बनेगा 'ट्रक टर्मिनल', जिला पुलिस अधीक्षक की पहल


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: जिले के महामार्गों पर सड़क किनारे खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों के कारण होने वाले गंभीर हादसों पर रोक लगाने के लिए चंद्रपुर पुलिस ने पहल की है। राष्ट्रीय महामार्गों पर भारी वाहनों की पार्किंग के लिए जल्द ही ‘ट्रक टर्मिनल’ विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जिले में तीन स्थानों का चयन किया गया है। इनमें भद्रावती स्थित एरो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड परिसर में 2 एकड़ जमीन की अनुमति मिल गई है और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू है।

जल्द ही यहां ट्रक टर्मिनल शुरू होने की संभावना है।चंद्रपुर कोयला खदानों, सीमेंट कारखानों, पेपर मिल, बिजली उत्पादन केंद्र और ताड़ोबा पर्यटन के कारण औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। इसके अलावा गड़चिरोली के सूरजागढ़ लौह परियोजना से कच्चे माल की ढुलाई तथा स्थानीय उद्योगों के माल परिवहन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन जिले के प्रमुख मार्गों से गुजरते हैं।

अवैध पार्किंग से होने वाले हादसों पर रोक

अक्सर ट्रक चालक अपने वाहन महामार्ग के किनारे खड़े कर देते हैं। रात के समय और धुंध के दौरान सड़क किनारे खड़े इन वाहनों के कारण गंभीर हादसे होने की आशंका रहती है। इसी समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय महामार्गों के किनारे ट्रक टर्मिनल विकसित करने की योजना बनाई गई है। भद्रावती स्थित एरो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड परिसर में प्रस्तावित ट्रक टर्मिनल की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

तीन स्थानों पर प्रस्ताव

भद्रावती स्थित एरो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की 2 एकड़ जमीन के लिए अनुमति मिल चुकी है और प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। वहीं एमआईडीसी ताड़ाली स्थित खुली जमीन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा एम्टा भद्रावती केपीसीएल परिसर में 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए बेंगलुरु स्थित कंपनी प्रबंधन से पत्राचार किया जा रहा है।

ट्रक चालकों से सहयोग की अपील

जमीन उपलब्ध होने के बाद सभी ट्रक चालकों से अपील की गई है कि वे महामार्ग या सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित ट्रक टर्मिनल में ही पार्किंग करें। जिला पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल बारापात्रे ने ट्रक चालकों से इस व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया है।