logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एटीम कार्ड स्वैपिंग गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी पुलिस ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों के पास से एक चार पहिया सहित 72 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। आरोपियों के नाम जोगिंदर सिंह बिट्टू, राजेश माला, पुनीत पांचाल है, तीनों आरोपी हरियाणा के हांसी जिले के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी तहसील में किन्ही के एक सेवानिवृत्त सैनिक वामन गोसाई दिघोरे 25 नवंबर 2022 को एसबीआई के एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से पैसे निकालने में उसकी मदद की। लेकिन इसी दौरान अज्ञात ने सही एटीएम की जगह दूसरा एटीएम दे दिया। उस वक्त उसे इस बात पर ध्यान नहीं गया और तीन दिन बाद वह वापस एटीएम गया और पैसे निकालने की कोशिश करने लगा। तब उन्हें पता चला कि एटीएम कार्ड अलग था और उनके साथ धोखा हुआ है।

इसी बीच उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता चेक किया। तभी पता चला कि वडसा स्थित एटीएम से दस हजार रुपये निकाले गए। यह भी देखने में आया कि 74 हजार 997 रुपए दूसरे खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। दिघोरे ने तत्काल इसकी शिकायत ब्रह्मपुरी पुलिस में कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरियाणा राज्य के हांसी जिले के रहने वाले पाए गए।

पुलिस को 11 फरवरी को सूचना मिली कि इस अपराध के आरोपी इसी तरह का अपराध करने के लिए आदिलाबाद गए हुए हैं, उन्हें ट्रैक करने के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई थी। तभी हमें जानकारी मिली कि आरोपी आदिलाबाद से चार पहिया वाहन से नागपुर जा रहा है। यह जानकारी बुटीबोरी पुलिस ने दी। उन्होंने जाल बिछाया और आरोपी को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।