logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

2024 में भाजपा बदलेगी उम्मीदवार, हंसराज अहीर की जगह सुधीर मुनगंटीवार होंगे उम्मीदवार!


चंद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत पार्टी ने मिशन 144 शुरू किया है, जिसके तहत भाजपा उन लोकसभा लोकसभा सीटों पर ध्यान दे रही है जहां पार्टी पिछले चुनाव में एक लाख से कम वोटों से हारी थी। इसी के मद्देनजर पीछे दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चंद्रपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस बैठक के बाद जिले में चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या अगले लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद हंसराज अहीर का टिकट कटेगा और उनकी जगह वर्तमान राज्य कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

दरअसल, नड्डा के दौरे के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया था। इस दौरान अहीर और मुनगंटीवार ने 2024 में दोबारा यह लोकसभा जीतकर भाजपा के झोली में डालने का दावा किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मुनगंटीवार और अहीर दो नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन समझा जाता है कि पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेता आलाकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चुनाव की तैयारी शुरू कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी भी करेंगे चंद्रपुर का दौरा

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा ने इस यात्रा के दौरान भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक की और 24 सूत्री कार्यक्रम को लागू करने का निर्देश दिया। अगले चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित विभिन्न विभागों के मंत्री और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जाएंगे. कुल मिलाकर बीजेपी में उत्साह का माहौल है. उसके मुकाबले कांग्रेस पार्टी शांति दिखा रही है।

कांग्रेस में चल रही अंदरूनी लड़ाई

एक ओर जहां भाजपा अगले चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में नेता जिले में वर्चस्व को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। वर्तमान में चंद्रपुर के अंदर कांग्रेस के तीन विधायक और एक सांसद है। जिनमें पूर्व संरक्षक मंत्री विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर, विधायक सुभाष धोटे शामिल हैं। जनप्रनितिधियों की इतनी बड़ी फ़ौज होने के बावजदू कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह शून्य है।