logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पानीपुरी खाने से 12 लोगों को विषबाधा


चंद्रपुर: जिले के सावली तहसील के सामदा बुज गांव में पानीपुरी खाने से 12 लोगों को विषबाधा होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें छोटे बच्चों सहित अन्य लोगों का समावेश है। इनमें से एक बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है और खाद्य सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्याहाड बुज निवासी पानीपुरी विक्रेता दशरथ तुलशीराम मोटघरे बुधवार शाम करीब 4 बजे सामदा बुज गांव में पानीपुरी बेचने पहुंचा था। इस दौरान गांव के बच्चों और नागरिकों ने पानीपुरी खाई। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। 

एक साथ 12 लोगों की तबीयत खराब होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात में ही स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही सामदा उपकेंद्र की टीम, सीएचओ, एएनएम और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने रात में ही गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू किया। 

गुरुवार को तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविंद्र चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्याहाड की वैद्यकीय अधिकारी डॉ. संध्या सिंग, सीएचओ चकोले सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सामदा उपकेंद्र से तीन मरीजों को आगे के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्याहाड भेजा गया। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पानीपुरी विक्रेता पर कार्रवाई संभावना

इस गंभीर घटना को देखते हुए सामदा बुज ग्राम पंचायत के प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी ने संबंधित पानीपुरी विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि उसके खिलाफ फौजदारी मामला क्यों दर्ज नहीं किया जाए, इस संबंध में तत्काल जवाब प्रस्तुत करें।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पत्र

स्वास्थ्य विभाग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को पानीपुरी के नमूने जांच के लिए भेजने संबंधी पत्र दिया है।

डॉ. रविंद्र चौधरी, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी, सावली

"सामदा बुज में विषबाधा की घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम रात में ही गांव पहुंच गई थी और मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है। दूषित पानी या खराब खाद्य पदार्थों के कारण यह घटना होने का प्राथमिक अनुमान है। पानीपुरी के नमूने जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पत्र दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तहसील के सभी पानीपुरी और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।”