logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ब्रम्हपुरी-आरमोरी महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, एक गंभीर घायल


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी तहसील के आरमोरी राष्ट्रीय महामार्ग में भीषण दुर्घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान सुरेश बालकृष्ण राउत (45) के रूप में हुई है। यह घटना महामार्ग पर रणमोचन फाटा के पास शाम साढ़े सात बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपनी भांजी को अपनी ही मोटरसाइकिल से खरकड़ा गांव में छोड़कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही व्यक्ति रणमोचन फाटा के पास पहुँचा तो वहीं सिंगल लेन सड़क पर गलत गणना के कारण वह व्यक्ति दुर्घटनावश दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हालत गंभीर होने के बाद उसे नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है।