logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गडचिरोली सीमा से फिर सावली वन क्षेत्र में पहुंचा टस्कर हाथी; वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत


चंद्रपुर: गडचिरोली जिले की सीमा से एक बार फिर जंगली टस्कर हाथी के चंद्रपुर जिले के सावली वन परिक्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना सामने आई है। हाथी के व्याहाड-उपरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। वन विभाग लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

वर्तमान में खरीफ सीजन चल रहा है और खेतों में धान सहित अन्य फसलें खड़ी हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि हाथी खेतों में घुसा तो किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। रात के समय खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी हाथियों के प्रवेश से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसलिए इस बार वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने और प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है। साथ ही गांवों में रात के समय निगरानी बढ़ाने की भी मांग की गई है।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि उमरी, व्याहाड, उपरी, सामदा और सोनापुर क्षेत्र के लोग हाथी को देखने के लिए घरों से बाहर न निकलें, न ही उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास करें। यदि कहीं हाथी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन अधिकारी या वनकर्मी को दें।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उसकी टीमें लगातार टस्कर हाथी की निगरानी कर रही हैं और लोगों से विभाग के निर्देशों का पालन कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।