logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एडीजी छेरिंग दोरजे 25 से 27 मई तक चंद्रपुर दौरे पर, पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल


चंद्रपुर: महाराष्ट्र राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक छेरिंग दोरजे 25 से 27 मई के बीच चंद्रपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन में  हलचल मची हुई है। खास बात यह है कि छेरिंग दोरजे इससे पहले चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में सफल कार्यकाल संभाल चुके हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति और अपराध की कार्यप्रणाली से वे भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में अपने ‘पूर्व एसपी’ और वर्तमान एडीजी के निरीक्षण दौरे को लेकर जिले के थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है।

संभावना जताई जा रही है कि एडीजी स्वयं अथवा उनकी विशेष टीम पुलिस थानों में अपराध रजिस्टर, लंबित मामलों, जांच की स्थिति तथा विशेष रूप से महिला और बाल अपराधों से संबंधित रिपोर्टों की गहन जांच कर सकती है। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर सीधे निलंबन अथवा विभागीय जांच की कार्रवाई हो सकती है। इसी कारण सभी अधिकारी इन दिनों रिकॉर्ड और फाइलों को अपडेट करने में जुटे हुए हैं। कई पुलिस थानों में देर रात तक कामकाज जारी है और लंबित मामलों का निपटारा किया जा रहा है।

सरप्राइज विजिट’ और मॉक ड्रिल का डर
एडीजी छेरिंग दोरजे किसी भी पुलिस थाने का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं। पुलिस की सतर्कता और कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता परखने के लिए अचानक ‘मॉक ड्रिल’ कराने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं। इसे देखते हुए वायरलेस सिस्टम से लेकर पुलिस वाहनों की स्थिति तक हर स्तर पर जांच-पड़ताल की जा रही है ताकि ऐन वक्त पर कोई कमी सामने न आए।

डिजिटल साक्ष्यों पर रहेगी खास नजर
अपराध सिद्ध करने की दर बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाया गया है। दौरे के दौरान अधिकारी ‘ई-साक्ष्य’ ऐप का उपयोग किस प्रकार कर रहे हैं और डिजिटल साक्ष्य कैसे जुटाए जा रहे हैं, इसका भी विशेष निरीक्षण एडीजी द्वारा किया जाएगा। तकनीकी मामलों में कमजोर कर्मचारियों पर इस कारण अतिरिक्त दबाव देखा जा रहा है।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर
वरिष्ठ अधिकारी के दौरे को देखते हुए वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल और कानून-व्यवस्था के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है और स्थानीय पुलिस यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कहीं भी कोई कमी न रह जाए। कुल मिलाकर, आगामी तीन दिनों में चंद्रपुर पुलिस विभाग की बड़ी परीक्षा होने वाली है। इस ‘कसौटी’ में कौन सफल होगा और किस पर कार्रवाई की गाज गिरेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।