logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

धानोरकर गुट के 16 नगरसेवको को अपात्रता का नोटिस, 22 जुलाई को नागपुर में होगी सुनवाई; वडेट्टीवार और धनोरकर गुट में बढ़ा विवाद


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस के भीतर चल रहा अंदरूनी संघर्ष अब सदस्यता रद्द करने तक पहुंच गया है। कांग्रेस के गुटनेता राजेश अडूर द्वारा पार्टी व्हिप के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर नागपुर के विभागीय आयुक्त ने संज्ञान लिया है। इसके बाद धानोरकर गुट के 16 पार्षदो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले की पहली हाई-प्रोफाइल सुनवाई 22 जुलाई को नागपुर में होगी। नोटिस जारी होने के बाद दोनों गुटों में बेचैनी का माहौल है और चंद्रपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

पिछले महीने चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस के 16 पार्षदों ने गुटनेता बदलने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके जवाब में राजेश अडूर ने 14 जून को कांग्रेस पार्षद दल की आधिकारिक बैठक बुलाई और सभी पार्षदों को उपस्थित रहने के लिए पार्टी व्हिप जारी किया। हालांकि, इन 16 पार्षदों ने राजेश अडूर द्वारा जारी पत्र की अनदेखी करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इसके अगले ही दिन, 15 जून को उन्होंने अलग बैठक आयोजित की। अब गुटनेता के व्हिप का उल्लंघन करने के मामले मे राजेश अडूर ने अनुपस्थित नगरसेवको की सदस्यता रद्द करने की कारवाई करने की मांग की। शिकायत के आधार पर विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बीदरी  ने धनोरकर गुट के सभी 16 पार्षदों को 22 जुलाई को विभागीय आयुक्त कार्यालय हाजीर होने का आदेश जारी किया है 

22 जुलाई को होगी सुनवाई


नागपुर विभागीय आयुक्त एवं प्रादेशिक संचालक (नगर परिषद प्रशासन) कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 'महाराष्ट्र स्थानीय प्राधिकरण सदस्य अयोग्यता अधिनियम, 1986' के तहत इन 16 पार्षदों से पूछा गया है कि उन्हें अयोग्य क्यों न घोषित किया जाए। इस मामले की सुनवाई 22 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे नागपुर विभागीय आयुक्त के कार्यालय में होगी। सभी संबंधित पार्षदों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 16 पार्षदों पर अयोग्यता की तलवार

राजेश अडूर द्वारा दायर याचिका में वनश्री मेश्राम, करुणा चालखुरे, सुनील खंडेलवाल, आकाश मानकर, महानंदा वाल्के, शीला सिडाम, राहुल चौधरी, अजय बल्की, राहुल घोटेकर, सुरेंद्र आडबळे, सुनंदा धोबे, संगीता अमृतकर, सईदाबी शेख, रामनरेश यादव, संगीता भोयर और वैशाली महाडोळे सहित कुल 16 पार्षदों के नाम शामिल हैं। इन सभी को विभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से अयोग्यता संबंधी नोटिस जारी किया गया है।

वडेट्टीवार गुट के 11 पार्षदों के बयान दर्ज

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद के बीच वडेट्टीवार गुट के 11 पार्षद सोमवार को विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान सभी पार्षदों की पहचान की पुष्टि की गई तथा उनके बयान दर्ज किए गए। विभागीय आयुक्त ने सभी पार्षदों का पक्ष सुनने के बाद मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।