logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों की मौत, वन विभाग में हड़कंप मच गया


चंद्रपुर: एशिया के मशहूर ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहाँ दो T75 व T60 नामक बाघिन मृत पाई गई है। इस घटना के सामने आते ही वन विभाग में हड़कंप मच गई है। शिवनी वन अभ्यारण्य के वासेरा अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बाघिन T75 की मौत हो गई, जबकि तडोबा के बफर जोन में मोहरली वन अभ्यारण्य के अगरजारी वन के सेल नंबर 189 में एक मादा बाघिन T60 की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, T75 बाघिन वासेरा अभ्यारण्य क्षेत्र में मृत पाई गई। बाघिन का शव सड़ी-गली अवस्था में था। प्रारंभिक अनुमान है कि बाघिन की मौत एक सप्ताह पूर्व अधिक उम्र होने के कारण हुई होगी। जब वनकर्मी गश्त कर रहे थे तो बाघिन के शव की दुर्गंध आ रही थी। बारीकी से जांच करने पर बाघिन का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

दूसरी घटना ताडोबा के बफर जोन स्थित मोहरली वन अभ्यारण्य के अगरजारी वन प्रकोष्ठ क्रमांक 189 में हुई। वहां बाघिन T60 शावक मिलने से हड़कंप मच गया है। उक्त मादा शावक छह से सात माह की थी। वन विभाग के अधिकारियों ने मृत बाघिन का मुआयना करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  एक ही दिन में दो मादा बाघिन की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश है।