logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लॉयड्स मेटल्स की कैंटीन पर एफडीए की छापेमारी, तेल-दूध के नमूने जांच के लिए भेजे


चंद्रपूर: घुग्घुस स्थित लॉयड्स मेटल्स कंपनी की कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में स्वच्छता संबंधी कई खामियां पाए जाने पर अधिकारियों ने उपयोग में लाए जा रहे तेल और दूध के नमूने जांच के लिए जप्त किए। साथ ही कैंटीन को सुधार का नोटिस जारी किया 

एफडीए अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कॅन्टीन के विभिन्न स्थान तथा  खाद्य सामग्री के भंडारण क्षेत्र में स्वच्छता के मानकों का पर्याप्त पालन नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के तहत उपयोग में लाए जा रहे खाद्य तेल और दूध के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने कैंटीन प्रबंधन को निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यदि निर्धारित समय में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। कंपनी की कैंटीन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भोजन करते हैं। ऐसे में एफडीए की इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र की अन्य कैंटीनों में भी खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।