logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: हाईवे पर एक चार पहिया वाहन में लगी आग, कोई हताहत नहीं


चंद्रपुर: नागपुर हाईवे पर एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

नागपुर निवासी एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ चार पहिया वाहन में चंद्रपुर से नागपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान जब वे वरोरा के रत्नमाला चौक पहुँचे, तो वाहन से अचानक धुआँ निकलने लगा। इस दौरान चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद वह पास के एक पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र लेने दौड़ा।

हालाँकि, तब तक वाहन में आग लग चुकी थी। जब तक वह वापस लौटा, तब तक पूरा वाहन जलकर राख हो चुका था। वाहन में सवार सभी लोगों के समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा, गंभीर दुर्घटना होने की संभावना थी।