logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में पहली बार गरबा महोत्सव, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना उद्देश्य


चंद्रपुर: शहर में पहली बार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उपक्रम यशश्री फाउंडेशन और महेश्वरी सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है इस महोत्सव का उद्देश्य शहर के युवाओं और नागरिकों को अपने सुप्त गुण प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है, साथ ही सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना भी है। शहर के कई नागरिकों को सांस्कृतिक खेल और कार्यक्रमों की रुचि होती है, लेकिन उन्हें मंच उपलब्ध नहीं होता। यशश्री फाउंडेशन ने इसी विचार को ध्यान में रखते हुए यह अभिनव पहल की है।

इसी क्रम में 20 सितंबर को महेश्वरी भवन, चंद्रपुर में एक दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के माध्यम से युवा वर्ग को नृत्य, संगीत और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा, जिससे पूरे शहर में उत्साह और आनंद का वातावरण बन गया है विशेष आकर्षण के रूप में इस महोत्सव में ‘गरबा क्वीन’ और ‘गरबा किंग’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

यशश्री फाउंडेशन और महेश्वरी समाज मंडल की इस पहल से शहर के सांस्कृतिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।