logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर: एनएसई की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सुरक्षित निवेश और आर्थिक साक्षरता पर दिया गया मार्गदर्शन


चंद्रपुर: आर्थिक साक्षरता को बढ़ावा देने और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चंद्रपुर स्थित पुलिस कवायत मैदान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने शेयर बाजार में निवेश के मूल सिद्धांतों, सही वित्तीय योजना बनाने और दीर्घकालिक निवेश के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से निवेश कर आर्थिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

विशेषज्ञों ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर भी जवानों को जागरूक किया। उन्होंने निवेश करते समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करने तथा किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करने की सलाह दी।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एसआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को वित्तीय योजना, सुरक्षित निवेश और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जवानों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान भी कराया।