logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: थाने के सामने युवक ने व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या


दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना के सामने युवक द्वारा एक व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। वहीं हत्या करने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाना पंहुचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक वयक्ति की पहचान (विकास गणवीर) के रूप में की गई है। वहीं आरोपी युवक का नाम प्रथम शंकर वाढई (22) है। यह घटना शाम के लगभग 7.15 बजे, ग्राम पंचायत ऊर्जा नगर के परिसर हुई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतक गणवीर को ग्राम पंचायत ऊर्जा नगर के मुख्य गेट के खड़ा हुआ था। तभी आरोपी प्रथम वहां आया और उसने चाकुओं से गणवीर के ऊपर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने गणवीर का गाला रेत दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद  आरोपी प्रथम ने पास के दुर्गापुर थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

नागरिकों में पुलिस को लेकर नाराजगी

दुर्गापुर थाना के सीमा में  सवा महीने में हत्या का यह दूसरी घटना है। अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ा हुआ है कि आरोपी थाने के सामने मर्डर कर दे रहा है। सरे आम हुई इस घटना से जहां नागरिकों में भय का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस को लेकर बेहद नाराजगी भी है। 

और लोग भी हो सकते हैं शामिल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कई और लोगों के भी शामिल होने की बात कही जारही है। हालांकि, पुलिस ने अभी केवल जाँच जारी होने की बात कही है।