logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा लेकर नजर आए स्कूली बच्चे


चंद्रपुर: देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंद्रपुर शहर में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शहर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्कूली बच्चे साफ-सुथरी यूनिफॉर्म पहनकर हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते नजर आए। देशभक्ति गीतों, नारों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।

वहीं, शहर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से नागरिकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। चंद्रपुर शहर के आजाद गार्डन येवले चाय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों के चलते चंद्रपुर में पूरे दिन उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला।