logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस में आंतरिक तबादले, रामटेके को विशेष शाखा, वाडीवे सिंदेवाही रवाना


चंद्रपुर:  जिला पुलिस दल में पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के आंतरिक तबादलों के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने 28 सितंबर को जारी किए। जिला पुलिस स्थापना मंडल की सर्वसम्मति से हुए इन तबादलों के चलते कोरपना, सिंदेवाही, ब्रह्मपुरी, वरोरा सहित चंद्रपुर शहर के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि विनंती तबादले के लिए आवेदन करने वाले कई अधिकारियों की मांगों को मंजूरी नहीं दी गई है।

इन तबादलों में पुलिस निरीक्षक विनोद रहांगडाले का नियंत्रण कक्ष/दोषसिद्धि कक्ष, चंद्रपुर से कोरपना पुलिस थाने में तबादला किया गया है। पुलिस निरीक्षक लता वाडीवे को कोरपना से सिंदेवाही पुलिस थाने में, जबकि पुलिस निरीक्षक कांचन पांडे को सिंदेवाही से ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में नियुक्त किया गया है।

वहीं, पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके का चंद्रपुर शहर पुलिस थाने से जिला विशेष शाखा के प्रभारी अधिकारी पद पर तबादला किया गया है। हालांकि, चंद्रपुर शहर पुलिस थाने की जिम्मेदारी फिलहाल किसी अधिकारी को नहीं सौंपी गई है।

इसके अलावा राजेंद्र सोनवाने का नियंत्रण कक्ष से साइबर पुलिस स्टेशन में तबादला किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ दहीफले को नियंत्रण कक्ष से वरोरा पुलिस थाने में, जबकि सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लभाने को रामनगर पुलिस थाने से उपपुलिस थाना, लाठी में भेजा गया है।

इन अधिकारियों की विनंती तबादले की मांग नामंजूर

आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस निरीक्षक योगिता चाफले, सहायक पुलिस निरीक्षक युवराज सहारे, एपीआई मनोज खडसे, रमेश नन्नावरे, अनिल राऊत तथा पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र इंगले, भारत थिटे और अशोक मरस्कोल्हे के विनंती तबादले के आवेदन नामंजूर किए गए हैं। इससे इन तबादला आदेशों में व्यक्तिगत अनुरोध की तुलना में प्रशासनिक आवश्यकता को प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आई है।