logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 13 महीने की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल 


चंद्रपुर: भद्रावती आयुध निर्माणी कॉलोनी में तेंदुए ने तेरह माह की बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का नाम विदिशा विनोद गायकवाड हैं। यह घटना मंगलवार शाम की है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पिछले दस दिनों में तेंदुए के हमले में किसी लड़की के घायल होने की यह दूसरी घटना है। इससे फैक्ट्री कॉलोनी में अभिभावकों में दहशत का माहौल है।

विनोद गायकवाड विरनी कॉलोनी के सेक्टर 2 क्वार्टर नंबर 24बी में रहते हैं। उनकी तेरह माह की बेटी विदिशा मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसे मामूली चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी शेंडे ने घटना स्थल का दौरा कर आवश्यक कार्रवाई की। उसे आयुध निर्माणी कॉलोनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इसी बीच दस दिन पहले तेंदुए के हमले में कॉलोनी की एक बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई।