logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अज्ञात वाहन से तेंदुए को मारी टक्कर, मौके पर मौत


चंद्रपुर: चंद्रपुर-बल्लारपुर हाईवे पर भिवकुंड नाला पुल पर रविवार रात सवा नौ बजे निर्मल ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंचा और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम कराया फिर जंगल में लेजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  

पिछले दो-तीन दिनों से तेंदुआ भिवकुंड इलाके में घूम रहा था। रविवार रात में शिकार की तलाश में पुल पर बल्लारशाह प्लाईवुड फैक्ट्री क्षेत्र से सैनिक स्कूल चंद्रपुर क्षेत्र की ओर जा रहा था।सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय विसापुर के ग्राम पंचायत सदस्य संदीप काकडे और ग्राम पंचायत लिपिक संतोष निपुंगे चंद्रपुर से विसापुर आ रहे थे। उन्होंने सड़क पर तीन-चार वाहन और लोगों को खड़े देखे। इसके बाद वह भी पहुंचे और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। इस दौरान मृत तेंदुआ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे थे, वहीं ड्यूटी से घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करने का काम किया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेश भोवेरे और वन सुरक्षा गार्ड अमित चाहंडे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को मौके से हटाया। रात में घटना होने के कारण उसे चंद्रपुर भेजकर डीप फ्रीजर में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का जंगल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।