logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मिनीडोर ने दोपहिया को मारी टक्कर, दादी और नाती की मौके पर मौत 


चंद्रपुर: सावली तहसील के चद्रपुर-गडचिरोली महामार्ग पर भीषण दुर्घटना हुई। कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक मिनीडोर ने पीछे से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो पहिया में सवाल दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवानंद दादाजी कीनेकार (27) और लक्ष्मीबाई आनंदराव कीनेकार (77) शिर्शी निवासी के रूप में की गई। यह घटना मंगलवार शाम छह बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देवानंद अपनी दादी लक्ष्मीबाई को लेकर दोपहिया वाहन क्रमांक MH34-bk 0145 को लेकर बड़े भाई के घर मिलने उनके घर गया था। वापस आते समय पीछे से आते समय मिनीडोर क्रमांक MH 49-1127 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर  दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में सांवली पुलिस को सूचना मिलते ही थानेदार आशीष बोरकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सावली ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। आगे की जांच की जा रही है।