logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनपा का ‘मिशन क्लीनअप’ तेज; 126 कर्मचारी और 7 मशीनों से चल रहा अभियान


चंद्रपुर: आगामी मानसून को देखते हुए चंद्रपुर महानगरपालिका ने शहर में नालों की सफाई अभियान को तेज कर दिया है। शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य महानगरपालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान के लिए 126 सफाई कर्मियों, चार पोकलेन मशीनों और तीन जेसीबी मशीनों की सहायता ली जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों में जमा गाड, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने का काम लगातार जारी है।

बरसात के दौरान नालों के जाम होने से पानी की निकासी बाधित हो जाती है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा रहता है। कई बार लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। ऐसी स्थिति से बचने और वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए महानगरपालिका ने विशेष अभियान शुरू किया है।

यह अभियान महानगरपालिका के स्वच्छता अधिकारी अमोल शेळके के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने सोमवार को चंद्रपुर-मूल मार्ग स्थित मुक्ति कॉलोनी के मच्छी नाले का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान वे खुद नाले में उतरकर सफाई कार्य का जायजा लेते नजर आए तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अमोल शेळके ने कहा कि मानसून से पहले शहर के सभी नालों की समयबद्ध और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।